हर नागरिक करे पर्यावरण अनुकूल आचरण: योगी
05-Jun-2023 07:30 PM 5890
गोरखपुर 05 जून (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार अपने स्तर पर गंभीर प्रयास कर रही है मगर हर नागरिक का भी दायित्व है कि वह प्रदूषण के दुष्परिणामों से बचने के लिए पर्यावरण अनुकूल आचरण करे। विश्व पर्यावरण दिवस समारोह को संबोधित करते हुए श्री योगी ने कहा कि पर्यावरण संकट पर चिंता 51 वर्ष पूर्व से की जा रही है। इस दौरान आर्थिक विकास यात्रा में पर्यावरण संरक्षण कहीं छूट गया जो चिंतनीय है। पर्यावरण पृथ्वी, जल, वायु, पेड़.पौध सबका समन्वित रूप है। हम सबकी रचना भी पंचतत्वों के इर्दगिर्द हुई है। हमारा जीवन चक्र व सृष्टि एक दूसरे से जुड़े हुए हैं मगर हमने सृष्टि के तत्वों जल, वायु को प्रदूषित किया। इसका खामियाजा हमें विभिन्न प्रकार की बीमारियों के रूप में भुगतना पड़ रहा है। लोगों की कमाई का बड़ा हिस्सा इन बीमारियों के उपचार पर खर्च हो जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^