हरिसिंह सैनी पंचतत्व में विलीन
11-Apr-2024 08:41 PM 6431
हिसार,11 अप्रैल ( वार्ता) हरियाणा के पूर्व मंत्री चौ. हरिसिंह सिंह सैनी गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। चौधरी सैनी का ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। चौधरी सैनी की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान मोहल्ला सैनियान हिसार से दोपहर 12 बजे शुरू हुई और शहर के विभिन्न बाजारों, डोगरान बाजार से इंदिरा मार्किट, तेलियान पुल, राजगुरु मार्केट, आर्य समाज मार्केट में से होते हुए ऋषि नगर मुख्य बस स्टैंड स्थित श्मशान घाट पहुंची। रास्ते में विभिन्न बाजारों में अनेक व्यापारी साथियों ने अपने प्रिय नेता पर पुष्प वर्षा करते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^