हरियाणा में तीसरी बार स्पष्ट बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार: पूनियां
20-Jul-2024 11:51 PM 8410
रोहतक, 20 जुलाई (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का लक्ष्य हरियाणा में तीसरी बार स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने पर है। चुनाव के विजय संकल्प को मद्देनजर रखते हुए राज्य भाजपा प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां 24 जुलाई तक अपने सात दिवसीय हरियाणा प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा का विजय रथ लगातार आगे बढ़ता रहे इसी रणनीति पर पार्टी काम कर रही है। डॉ. पूनिया शनिवार को रोहतक प्रवास पर पहुंचे और यहां उन्होंने विशेष कोर ग्रुप की बैठक ली। इस बैठक में डॉ. पूनिया ने पदाधिकारियों से खुलकर बात की और उनके मन को भी टटोला। पार्टी कार्यालय मंगल कमल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की रूपरेखा एवं अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की तथा जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में पदाधिकारियों ने भी चुनाव जीतने संबंधी अपने विचार रखे और प्रभारी को विश्वास दिलाया कि विधानसभा चुनाव में वे पूरी ताकत लगाकर कमल का फूल खिलाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^