हरियाणा ने पंजाब को 37 रनों से हराया
08-Nov-2024 07:04 PM 7862
रोहतक 08 नवंबर (संवाददाता) निशांत सिंधु कुल (11) विकेट और हिमांशु राणा (68) रनों की पारी की बदौलत हरियाणा ने शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में पंजाब को 37 रनों से हरा दिया हैं। 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम हरियाणा के गेंदबाजी आक्रमण के आगे नहीं अधिक देर तक नहीं टिक सकी। दूसरे ही ओवर में जसकरण सिंह (दो) को काम्बोज ने पगबाधा कर हरियाणा को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद निशांत सिंधु ने पुखराज मान (11), अनमोलप्रीत सिंह(16) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। साहिल अरोड़ा (57)ने कुछ देर संघर्ष किया। प्रभसिमरन सिंह (23), नेहाल बढेरा (33) और जसइंदर सिंह (15) रन बनाकर आउट हुये। पंजाब के पांच बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। हरियाणा के गेंदबाजों ने पंजाब की पूरी टीम 39.4 ओवर में 179 पर सिमटकर मुकाबला 37 रनों से जीत लिया। निशांत सिंधु ने पांच, जयंत यादव ने तीन,हर्ष पटेल और अंशुल काम्बोज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^