हरियाणा तीज उत्सव पानीपत में, खट्टर होंगे मुख्यातिथि
10-Aug-2023 07:26 PM 1261
चंडीगढ़,10 अगस्त (संवाददाता) हरियाणा सरकार इस वर्ष तीज उत्सव 19 अगस्त को पानीपत में भव्य तरीके मनाएगी तथा इस अवसर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्यातिथि होंगे। आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि तीज उत्सव गुरु तेग बहादुर-हुड्डा मैदान में आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रदेश की उन 101 महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाया है। उत्सव की विशेषता यह होगी कि इसमें राज्य के प्रत्येक जिले से महिलाओं को बुलाया जाएगा। उन जिलों की पहचान के लिए अलग-अलग जिले को अलग-अलग कलर कोड दिये जाएंगे, ताकि उस जिले से आने वाली महिलाएं, उस कलर की चुनरी और उसी रंग का रुमाल हाथ पर बांध कर आएं जिससे उस जिले की पहचान हो सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^