हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
09-Sep-2024 12:12 AM 7553
नयी दिल्ली 08 सितंबर (संवाददाता) कांग्रेस ने रविवार को हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के बयान के अनुसार उम्मीदवारों के नामों का चयन पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति में किया गया। बयान के अनुसार पार्टी ने थानेसर विधानसभा क्षेत्र से अशोक अरोड़ा, गन्नौर से कुलदीप शर्मा, उचाना कलां से बृजेंद्र सिंह, टोहाना से परमवीर सिंह, तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी, महम से बलराम दांगी, नांगल चौधरी से मंजू चौधरी, बादशाहपुर से वर्धन यादव और मोहित ग्रोवर को गुरूग्राम से चुनाव मैदान में उतारा है। इससे पहले पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 31 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^