हसनपोरा में मुठभेड़, अल बद्र के दो आतंकवादी ढेर
10-Jan-2022 01:41 PM 3630
श्रीनगर 10 जनवरी (AGENCY) दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला के हसनपोरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन अल बद्र के दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कुलगाम के हसनपोरा गांव में रविवार शाम को आतंकवादियों के खिलाफ संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के जवानों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन अल बद्र के दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए।” कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा, ‘‘मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान इमाद वानी के रूप में हुई, जो अल-बद्र का एक वर्गीकृत आतंकवादी था। वह 19 नवंबर 2021 को पुलवामा में पुलिस कर्मी मुश्ताक वागे पर हमले की वारदात में शामिल था, जिसमें वह (श्री बागे) गंभीर रूप से घायल हो गये थे।” उल्लेखनीय है कि कश्मीर में पिछले कुछ सप्ताह में मुठभेड़ की घटनाओं में काफी बढ़ी हैं। इस साल लश्कर-ए-तैयबा तथा जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडरों के साथ 13 आतंकवादी मारे गए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^