हेदर नाइट के अर्धशतक से इंग्लैंड ने दिया भारत को 127 रनों का लक्ष्य
10-Dec-2023 09:30 PM 1579
मुम्बई 10 दिसंबर (संवाददाता) हेदर नाइट की 52 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने रविवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत को जीतने के लिए 127 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों की घातक गेदबाजी इंग्लैंड की पूरी टीम 20 ओवर में 126 रनों पर ढ़ेर कर दिया। हालांकि कप्तान हेदर नाइट ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी के जरिए टीम को संभाला। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को पहले ओवर की तीसरे गेंद पर मैया बाउचर शून्य के रूप में पहला झटका लगा। इसक बाद तीसरे ओवर में सोफिया डंकली 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गयी। भारतीय गेंदबाज इशाक, श्रेयंका, रेनुका और अमनजोत के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आ रहे थे। एमी जोंस ने 25 रन बनाकर आउट हुई। ऐलिस कैप्सी सात रन, सोफ़ी एकल्सटन दो रन, बेस हीथ ने एक रन बनाया। चार बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके। चार्ली डीन 16 रन बनाकर नाबाद रही। इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 126 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से सैका इशाक और श्रेयंका पाटिल ने तीन-तीन विकेट लिये। रेनुका सिंह और अमनजोत सिंह ने दो -दो बल्लेबाजों को आउट किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^