हीरो आई लीग : शीर्ष स्थान पर होंगी पंजाब की निगाहें
13-Jan-2023 06:31 PM 5797
पंचकुला, 13 जनवरी (संवाददाता) हीरो आई लीग 2022-23 की तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने के मकसद से राउंडग्लास पंजाब एफसी (आरजीपीएफसी) शनिवार को मुंबई केंकरे एफसी के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। आरजीपीएफसी अब तक अपने अभियान में राजस्थान यूनाइटेड एफसी के खिलाफ एक मैच ड्रॉ करने के अलावा श्रीनिदी डेक्कन एफसी, मोहम्मदन स्पोर्टिंग क्लब, आइजोल एफसी, गोकुलम केरल एफसी और नेरोका एफसी को चुकी है। आरजीपीएफसी इस समय तालिका में श्रीनिदी डेक्कन से दो अंक नीचे दूसरे स्थान पर है। आरजीपीएफसी अगर केंकरे पर जीत दर्ज कर लेती है तो वह तालिका में पहले स्थान पर पहुंच सकती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^