हिमाचल चुनाव में भागेदारी के लिए भाजपा ने जारी की नेताओं की सूची
25-Oct-2022 10:54 PM 5385
देहरादून 25 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के कुछ वरिष्ठ नेता आसन्न हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव मे पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। मंगलवार को ऐसे प्रचारकों की एक सूची जारी की गई। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यहां बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को इस टीम के समन्वय की ज़िम्मेदारी दी गई है। हिमाचल चुनाव में सहभागिता करने वाले सदस्यों मे सांसद अजय टम्टा, नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और सौरभ बहुगुणा, विधायक शिव अरोड़ा, प्रमोद नैनवाल, सहदेव पुंडीर, भूपाल राम टम्टा, फ़क़ीर राम टम्टा, मोहन सिंह बिष्ट, शक्ति लाल शाह, दुर्गेश्वर लाल, मुन्ना सिंह चौहान, बृजभूषण गैरोला, आदेश चौहान, ख़ज़ान दास, अरविंद पांडेय , कैलाश शर्मा, बलवंत सिंह भौरियाल एल व देहरादून की ज़िला पंचायत अध्यक्ष देहरादून मधु चौहान शामिल है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^