हिमाचल के ऊंचे इलाकों में हिमपात, तूफान और बारिश से जनजीवन प्रभावित
30-Mar-2024 08:00 PM 4366
शिमला, 30 मार्च (संवाददाता) पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश, हिमपात, तूफान और बिजली कड़कने से वाहन यातायात, बिजली, पानी की आपूर्ति और संचार सेवाएं बाधित होने से सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। जिला प्रशासन लाहौल स्पीति धुंधी के अनुसार साउथ पोर्टल के आसपास के क्षेत्र में भारी बर्फबारी हो रही है और साउथ पोर्टल से लेकर सोलंग नाला तक की सड़क वाहनों आवाजाही के लिए उपयुक्त नहीं है। जिला प्रशासन ने शुक्रवार शाम पर्यटकों और स्थानीय लोगों को नदियों और हिमस्खलन-संभावित क्षेत्रों जैसे संवेदनशील स्थानों पर जाने से बचने को कहा है और अधिकारियों को कार्रवाई करने का आदेश दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^