हिमाचल में भारी बारिश से उपजे हालात पर अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री से की चर्चा
02-Aug-2024 12:59 AM 4351
हमीरपुर, 01 अगस्त (संवाददाता) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से उपजे हालात पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की व लोगों से संयम बरतने की अपील की। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश होने और बादल फटने के वजह से लोगों के घायल व हताहत होने की खबर से मन व्यथित है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने से जानमाल का नुकसान होना दुखद है। मैं इस आपदा में हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हिमाचल के हालातों पर केंद्र सरकार पूरी तरह नज़र बनाए हुए है। मैंने भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व अधिकारियों से बात करके प्रदेश में भारी बारिश से उपजे हालातों पर चर्चा की है व केंद्र की मोदी सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^