हिमाचल में भूकंप के हल्के झटके
15-Oct-2024 08:10 PM 1706
शिमला, 15 अक्टूबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू व मंडी जिलों में मंगलवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। मंगलवार दोपहर करीब 12ः02 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 दर्ज की गई। इस दौरान किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र मंडी जिले में 3.3 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^