हिमाचल प्रदेश विस का मानसून सत्र अगस्त में शुरू होगा
18-Jul-2024 08:47 PM 5848
शिमला, 18 जुलाई (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आयोजन अगस्त के मध्य में होने की संभावना है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 25 जुलाई को होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में मानसून सत्र को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। मानसून सत्र में छह से आठ बैठकें हो सकती हैं। इस बार मानसून सत्र लोकसभा चुनाव एवं दो उपचुनावों के बाद हो रहा है। ऐसे में इस बार सदन का माहौल बदला होगा और सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की ओर से विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सरकार को अस्थिर करने के आरोपों की बौछार होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^