हिमंता बिस्वा सरमा निर्विरोध बीएआई के अध्यक्ष चुने गए
25-Mar-2022 10:59 PM 8506
गुवाहाटी, 25 मार्च (AGENCY) असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंता बिस्वा सरमा को शुक्रवार को गुवाहाटी में आयोजित एक बैठक में 2022 से 2026 तक चार साल के कार्यकाल के लिए भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के अध्यक्ष के रूप में फिर से निर्विरोध चुना गया है। 2017 में बीएआई का शासन संभालने वाले सरमा ने पिछले चार वर्षों में खेल के विकास के लिए पर्याप्त धन जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।वह बैडमिंटन एशिया के उपाध्यक्ष और बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन कार्यकारी परिषद के सदस्य भी हैं। मौजूदा कार्यकारी परिषद में पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कोच संजय मिश्रा नए महासचिव होंगे और अजय कुमार सिंघानिया उपाध्यक्ष होंगे।वहीं महाराष्ट्र बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अरुण लखानी नए कोषाध्यक्ष होंगे। सरमा ने फिर से चुने जाने के बाद कहा, "पिछले दो दशकों से भारत में बैडमिंटन का दबदबा रहा है और हम खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और एक मजबूत शासन प्रणाली प्रदान करके उस वृद्धि को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" अंबुमणि रामदास और नौ अन्य के साथ उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद भी बीएआई प्रशासन में शामिल होंगे। नवनिर्वाचित कार्यकारी परिषद में आठ संयुक्त सचिवों के साथ 11 उपाध्यक्ष और इतने ही समिति के सदस्य होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^