हिंदी का राजदूत बनकर वैश्विक भाषा के रूप में प्रचारित करें युवा: सोनोवाल
07-Dec-2024 10:44 PM 1653
चेन्नई 07 दिसंबर (संवाददाता) केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को कहा कि युवाओं को हिंदी का राजदूत बनना होगा और इसे वैश्विक भाषा के रूप में प्रचारित करना होगा। श्री सोनोवाल ने यहां दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा के 83वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी ने दुनिया भर के लोगों का दिल जीत लिया है, क्योंकि हिंदी फिल्मों की लोकप्रियता दुनिया भर में दिखायी गयी है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा की स्थापना महात्मा गांधी ने की थी और यह संस्था दक्षिण भारत के विभिन्न हिस्सों में भाषा को प्रचारित करने की अपनी यात्रा जारी रखे हुए है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^