हिंदू जागरण मंच झांसी में निकालेगा महाजलाभिषेक यात्रा
16-Jul-2022 11:06 PM 5047
झांसी 16 जुलाई (AGENCY) उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी में हिंदू जागरण मंच सावन के पवित्र माह के पहले सोमवार को महाजलाभिषेक यात्रा का आयोजन करने जा रहा है। इस संबंध में शनिवार को यहां संवाददाताओं को जानकारी देते हुए मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि मंच हर साल सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए यात्रा का आयोजन करता है लेकिन पिछले दो साल से कोरोना प्रतिबंधों के चलते यह आयोजन नहीं हो पाया लेकिन इस बार एक बार फिर से सावन के पहले सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार मंच ने लगभग दो हजार शिव भक्तों के साथ यात्रा निकालने का संकल्प लिया है जिसमें हिंदू धर्म के धर्माचार्यों, बुद्धिजीवियों, महिलाओं, पुरूषाें और युवाओं सभी की भागीदारी होगी। यह यात्रा झांसी महानगर के राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ(आरएसएस) के जिला प्रचारक सक्षम जी के मुख्य आतिथ्य में निकाली जायेगी। यात्रा शहीद पार्क झोकन बाग से सुबह 10 बजे शुरू की जायेगी और इसके बाद गोविंद चौराहा , यहां से जामा मस्जिद के सामने से होेते हुए ओरछा गेट से कसाई मंडी रतन का बाग शिव मंदिर पर संपन्न होगी। इस दौरान प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य किशोर तिवारी, प्रांतीय सहसंयाेजक युवा वाहिनी पुरूकेष अमरया,जिला महामंत्री चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ़ विक्रम आनंद और जिलाध्यक्ष युवावाहिनी छोटू कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^