होली खेलकर नदी में नहाने गए पांच किशोरों की मौत
18-Mar-2022 08:43 PM 2713
देवभूमी द्वारका 18 मार्च (AGENCY) गुजरात में देवभूमि द्वारका जिले के भाणवड क्षेत्र में शुक्रवार को होली खेलकर नदी में नहाने गए पांच किशोरों की डूब जाने से मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि होली खेलने के बाद पांच मित्र त्रिवेणी नदी में पुर्वाह्न नहाने गए थे। नहाते हुए पांचों बच्चे नदी के गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय और दमकल विभाग के तैराकों ने पांचों किशोरों के शव नदी से बाहर निकाल लिए है। मृतकों की पहचान भाणवड के शिवनगर निवासी जीतभाई भ. कवा (16), खरावाड निवासी हेमांशुभाई भ. राठोड (17), रामेश्वर प्लॉट निवासी भूपेनभाई मु. बगडा (16), शिवनगर निवासी धवलभाई भा. चंडेगरा और शिवनगर निवासी हितार्थे अ. गोस्वामी (16) के रूप में की गयी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^