होली पर की जाये अतिरिक्त पानी की आपूर्ति: देवनानी
14-Mar-2024 09:45 PM 3427
अजमेर 14 मार्च (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जलदाय विभाग को निर्देश दिये हैं कि होली के त्योहार पर पूरे शहर में 15-20 मिनट अतिरिक्त पानी आपूर्ति की जाये। इसके साथ ही गर्मियों में पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जाये। श्री देवनानी ने गुरुवार को अजमेर के कुंदन नगर क्षेत्र में 2.80 करोड़ रुपये लागत से नयी डी.आई. पाइप लाइन बिछाने के काम का श्रीगणेश किया। करीब ढाई किलोमीटर इस लाइन में सीमेंट पाइप लाइन के बजाए नई लाइन डाली जा रही है। नई लाइन से बार-बार लीकेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा, प्रेशर से पानी आयेगा और हजारों लोगों को सीधे फायदा होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^