होलिका दहन के लिए दो सौ टन गो काष्ठ भेजी जायेगी गुजरात-गुप्ता
16-Mar-2024 11:45 PM 6748
जयपुर 16 मार्च (संवाददाता) पर्यावरण को बचाने एवं गाय संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए इस बार राजस्थान की राजधानी जयपुर में करीब पांच सौ स्थानों पर गाय के गोबर से बनी लकड़ी से होलिका दहन किया जायेगा वहीं होली पर दौ सौ टन गौ काष्ठ गुजरात भेजा जा रहा हैं। भारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता ने शनिवार को यहां मीडिया को बताया कि गुजरात सरकार ने इस बार होली पर होलिका दहन गाय के गोबर से बनी लकड़ी ही करना अनिवार्य कर दिया गया है और इस कारण वहां गौ काष्ठ की जरुरत पड़ी और इसके लिए राजस्थान से दो सौ टन गोकाष्ठ भेजने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई हैं और इसके लिए रविवार को यहां से 40 मीट्रिक टन गो काष्ठ तीन ट्रकों में गुजरात के लिए रवाना की जायेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^