राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 अगस्त 2021)
25-Aug-2021 12:00 AM 7583
मेष राशि :- राजकीय सम्मान तथा उच्च पद की प्राप्ति संभव है तथा संतान का सुख अवश्य मिलेगा। वृष राशि :- धन का लाभ, मित्र-कुटुम्बियों से प्रेम-सहयोग बढ़ेगा तथा रुके कार्य बन जायेंगे। मिथुन राशि :- उत्तम विचार, भाग्य की उन्नति होगी, मानसिक अशांति, सुख स्वजनों से मिलन होगा। कर्क राशि :- जमीन-जायजाद का लाभ मिलेगा तथा स्वास्थ्य कष्ट होगा किन्तु धन लाभ मिलेगा। सिंह राशि :- दाम्पत्य-जीवन में उत्साह, पुत्र का भाग्योदय होगा तथा मौसमी प्रकोप हो सकता है ध्यान दें। कन्या राशि :- दाम्पत्य में आकस्मिक झगड़े आयेंगे, पड़ोसियों से कष्ट होगा, विवाद की स्थिति बनेगी। तुला राशि :- भाग्योदय होगा, व्यावसायिक जीवन में उन्नति के लिये एक नया अवसर प्राप्त होगा। वृश्चिक राशि :- कार्यसिद्धी, पुत्रादि की कमी तथा मन अशांत रहेगा, कार्य जीवन सुखी होगा। धनु राशि :- सांसारिक सुखों की प्राप्ति, मित्र मिलाप, अमोद-प्रमोद तथा व्यापार में सफलता मिलेगी। मकर राशि :- शैक्षणिक प्रगति में बाधा होगी, अनावश्यक व्यय से कार्य बनेंगे, क्रोध शांत रखें। कुंभ राशि :- चतुराई एवं बौद्धिक विकास तथा अधिकांश प्रयत्नों से निश्चय लाभ होगा, ध्यान दें। मीन राशि :- विभिन्न रोगों से शरीर पीड़ित रहेगा, संतान, शिक्षा व अधिकारियों से पीड़ा होगी। राशिफल Horoscope..///..horoscope-how-will-be-your-day-today-25-august-2021-313052
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^