राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 अक्टूबर 2021)
26-Oct-2021 06:00 AM 5931
मेष राशि :- प्रत्येक कार्य में विघ्न-बाधा, धन हानि, चिन्ता व असमंजस की स्थिति अवश्य बन जायेगी। वृष राशि :- सफलता के साधन जुटायें, इष्ट मित्र सुख वर्धक होंगे तथा विशेष कार्य आप अवश्य ही करें। मिथुन राशि :- कार्य-कुशलता से संतोष, योजनाएं फलीभूत हों तथा इष्ट मित्र सुखवर्धक व सहयोगी होगी। कर्क राशि :- कहीं तनाव, क्लेश व अशांति, मानसिक विभ्रम तथा स्त्री शरीर कष्ट अवश्य बने। सिंह राशि :- विरोधियों के तनाव से बचें, क्रोध, अशांति व झूठे आश्वासन से आप बचकर चलें। कन्या राशि :- अर्थ लाभ होकर हाथ से जाता रहे, विभ्रम, आवेश व अशांति आपमें अवश्य बनेगी। तुला राशि :- आर्थिक समस्यएं सुलझें, व्यावसायिक क्षमता में वृद्धि होगी, पारिवारिक चिन्ता कम होगी। वृश्चिक राशि :- अग्नि चोटादि का भय, सतर्कता से कार्य करें तथा कार्य अवरोध, विरोधियों से सतर्क रहें। धनु राशि :- कला-कौशल एवं निर्माणकारी योजना बने, प्रभुत्व वृद्धि से कार्य अवश्य ही बना लेवें। मकर राशि :- स्थिति यथावत चलती रहे परंतु स्त्री वर्ग से भोग-एश्वर्य की प्रप्ति अवश्य होगी। कुम्भ राशि :- योजनाबद्ध रुके कार्य करने में सफलता अवश्य मिले तथा सार्थक सफलता बनेगी। मीन राशि :- स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास तथा सामाजिक कार्य में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, कार्य बनेंगे। राशिफल Horoscope..///..horoscope-how-will-be-your-day-today-26-october-2021-325027
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^