होशियार से देहरा के अपमान का बदला लेगी जनता: सुक्खू
07-Jul-2024 11:39 PM 6616
देहरा, 07 जुलाई (संवाददाता) हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया कि इस्तीफ़ा स्वीकार होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार होशियार सिंह समेत तीनों निर्दलीय विधायकों को अटैची मिल चुकी है। श्री सिंह ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के सम्मान को भाजपा के पास गिरवी रखा और अब देहरा की जनता इस अपमान का बदला लेने को तैयार है। उन्होंने कहा कि देहरा से भाजपा प्रत्याशी श्री सिंह अब उस धन से जनता को वोट ख़रीदने का प्रयास करेंगे, लेकिन जनता विकास को चुनेगी। श्री सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा धनबल के अहंकार में जनता की ताक़त को कुछ नहीं समझते। पहले उन्होंने पुरानी पेंशन प्राप्त करने के लिए सरकारी कर्मचारियों को चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी और फिर विधानसभा में कहा कि इस सरकार को भगवान भी नहीं बचा सकता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^