05-Oct-2021 11:52 AM
3775
नई दिल्ली| नासिक को पवित्र तीर्थ स्थान माना जाता है। इस स्थान का नाम उस घटना से भी पड़ा है जब लक्ष्मण ने रावण की बहन शूर्पणखा की नाक काट दी थी। नासिक एक खूबसूरत और रोमांचक शहर है। इस जगह के साथ बहुत सारा इतिहास जुड़ा हुआ है। इसलिए आपको अपने जीवन में एक बार इस जगह की घूमने जरूर आना चाहिए। नासिक में घूमने की हर जगह से आपको पॉजिटिव वाइब मिलेगी। यहां के मंदिर भी बहुत फेमस हैं, जहां दूर दूर से लोग दर्शन के लिए आते हैं। यहां कुछ जगहों पर आप खूबसूरत नजारों का भी लुफ्त उठा सकते हैं तो चलिए जानते हैं यहां घूमने की फेमस जगहों के बारे में।
पांडवलेनी गुफाएं
ये गुफाएं सुंदर और इतिहास से से परिपूर्ण हैं। अगर आप इन गुफाओं को घूमना चाहते हैं तो सुबह का समय आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। दिन के समय ये बेहद गर्म हो जाती हैं। यहां जाने के लिए आपको टिकट खरीदनी होती है।
वाइनरी
शहर में और उसके आसपास लगभग 50 वाइनरी हैं और उनमें से कई में रेस्तरां के साथ होटल भी हैं। जहां आप इनको चखने का लुफ्त उठा सकते हैं।
ले फ्रॉमेज
ये यॉर्क वाइनरी से कुछ ही मिनटों की दूरी पर है। यह नासिक की पहली चीज कंपनी है। आप इस जगह पर अलग-अलग तरह के चीज खरीद सकते हैं जिनमें मोजरेला, फेटा, गौडा, चेडर, और बहुत कुछ शामिल हैं। इस जगह से कुछ चीज खरीदें और अपनी वाइन के साथ इसका आनंद लें।
Nashik trip..///..if-you-live-in-mumbai-you-can-plan-nashik-trip-in-low-budget-321525