इजाजत ले लें, फिर जाने देंगे किसानों को: विज
06-Dec-2024 09:10 PM 7671
चंडीगढ़, 06 दिसंबर (संवाददाता) फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी के कानून और अन्य मांगों को लेकर किसानों के दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कहा कि किसान दिल्ली से इजाजत ले लें, फिर उन्हें आगे जाने दिया जाएगा। अंबाला छावनी के विधायक श्री विज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि किसानों ने दिल्ली में प्रदर्शन की इजाजत नहीं ली है, तो उन्हें कैसे जाने दिया जा सकता है? उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रवेश न मिलने की सूरत में वह हरियाणा में ही रहेंगे, जैसा कि पहले भी हो चुका है। वह इजाजत ले लें, उन्हें जाने दिया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^