इजराइल में सीनियर सिटीजंस को कोविड वैक्सीन की तीसरी डोज
01-Aug-2021 07:03 PM 6707
तेल अवीव 01 अगस्त (वार्ता/स्पूतनिक) इज़राइल में रविवार को देश में 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिकों को कोविड-19 वैक्सीन की तीसरी डोज दिये जाने का अभियान शुरू हुआ। इज़राइल में अब तक 53 लाख से अधिक लोगों को फाइजर/बॉयोएनटैक वैक्सीन के दो-दो डोज दिये जा चुके हैं। गत जून से यहां 12 से 15 वर्ष की आयु के किशोरों के टीकाकरण की शुरुआत की गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^