इजरायल हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई
07-Oct-2023 05:52 PM 2834
तेल अवीव, 07 अक्टूबर (संवाददाता) इजरायल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध की स्थिति बन हुई है और गाजा पट्टी की ओर से इजरायल की सीमा से सटे इलाकों पर हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गयी है। यह जंग पूर्वी यरुशलम तक फैल गई है। इजरायली अखबार हारेत्ज़ ने शनिवार को आपातकालीन सेवाओं के हवाले से यह जानकारी दी। इससे पहले दिन में फिलस्तीनी उग्रवादियों के समूह हमास द्वारा किए गए हमलों में छह इजरायली नागरिक मारे गए थे और लगभग 300 घायल हुए हैं। आज सुबह इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि आतंकवादियों ने इजरायल में घुसपैठ किया और गाजा से इजरायल क्षेत्र की ओर 1,000 से ज्यादा अधिक रॉकेट दागे। इस घटना के बाद आईडीएफ ने हमास के खिलाफ आतंकवाद निरोधक अभियान की घोषणा की। जिसके बदले में हमास की सैन्य शाखा, अल-कसम ब्रिगेड ने इजरायल के खिलाफ एक अभियान की घोषणा की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^