इमरान पाकिस्तान के लिए खतरा: मरियम औरंगजेब
15-May-2022 09:13 PM 7544
इस्लामाबाद 15 मई (AGENCY) पाकिस्तान में संघीय सूचना और प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान देश के लिए एक बड़ा खतरा बन गए हैं, क्योंकि वह देश में अशांति और अराजकता फैलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। सुश्री औरंगजेब ने कहा कि श्री खान देश भर में सार्वजनिक रैलियां करते रहे हैं और इन बैठकों में वह अशांति और अराजकता फैलाने के प्रयास में न्यायपालिका सहित राज्य संस्थानों को गाली दे रहे हैं, सिर्फ इसलिए कि उन्हें संवैधानिक रूप से पद से हटा दिया गया था। मंत्री ने उन्हें चेतावनी दी कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार में संस्थानों या अभद्र भाषा के खिलाफ टिप्पणी शामिल नहीं है और ऐसा करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इमरान खान पर अपने विरोधियों के खिलाफ अपशब्दों का उपयोग करके सामाजिक विकार लाने का आरोप लगाया, जो शालीनता के मानदंडों के खिलाफ है, जो उनके समर्थकों को भड़का सकता है और देश में अराजकता पैदा कर सकता है, खासकर जब देश इस तरह के गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा हो।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^