इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और आईटी कॉरिडोर से जनगांव में विकास की जबरदस्त संभावना -केसीआर
16-Oct-2023 11:54 PM 6642
जनगांव ,16अक्टूबर(संवाददाता)तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस)प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने कहा कि जनगांव में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और पारा मेडिकल कॉलेज जल्द खुलना संभव होगा। यह कोई बड़ी बात नहीं है। श्री केसीआर ने सोमवार को यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इसके लिए राशि कुछ ही महीनों में उपलब्ध हो जायेगी। उन्होंने पार्टी पत्याशी राजेश्वर रेड्डी को भारी बहुमत से जिताने की अपील करते हुये कहा कि वह अच्छे नेता हैं, विधायक बनने से पहले उन्होंने समस्याओं को जाना है और आप सभी से बात की है। वे सभी बातें पूरा की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यहां बोरिंग नहीं हो पाती है। लोगों को 8 किलोमीटर दूर जाकर पानी मिलता था। आज मैं बहुत खुश हूँ। मैं हैदराबाद से वारंगल के रास्ते में एक या दो आर्थिक विकास केंद्र चाहता हूं। जनगांव और भुवनगिरी दोनों ग्रोथ कॉरिडोर हैं। जनगांव वह तालुक है जो सबसे अधिक धान पैदा करता है। यहां ताज़ा पानी बेचने वाली दुकानें भी थीं.. वे सभी गायब हो गई हैं और जनगांव अच्छे तरीके से विकसित हो रहा है। चूँकि यह हैदराबाद का निकटतम क्षेत्र है, जनगामा शहर से 60 किलोमीटर दूर है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और आईटी कॉरिडोर से यहां जबरदस्त विकास की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल इसलिए वोट न करें क्योंकि किसी ने आपको ऐसा करने के लिए कहा है। मतदान हमारे राज्य की दिशा बदलता है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण हथियार है। सार्वजनिक क्षेत्र में वोट हमारे हाथ में सबसे मजबूत हथियार है। कोई आकर कुछ कह दे और आप मान लें तो बड़ा ख़तरा होने की सम्भावना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^