इंदौर में बनेगा लता मंगेशकर की याद में संग्रहालय: शिवराज
28-Sep-2022 11:20 PM 4285
भोपाल, 28 सितंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि इंदौर में लता दीदी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही एक ऐसे संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा, जिसमें लता जी के गीत और स्मृतियों का संग्रह होगा। यही नहीं लता जी के नाम से संगीत अकादमी और संगीत महाविद्यालय भी प्रारंभ किया जाएगा। श्री चौहान आज यहां निवास से इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय लता मंगेश्कर अलंकरण समारोह को वर्चुअली संबोधित करते हुए यह घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि लता जी सिर्फ गायिका नहीं थी, वे भारत के इतिहास में दर्ज एक महान व्यक्तित्व हैं। उन्होंने अपने अद्भुत गायन से कई पीढ़ियों को दीवाना बनाया। आज लता जी के बिना संगीत सूना और गीत अधूरे हैं। लता जी के गीत उनकी देशभक्ति और संस्कार युगों-युगों तक जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे सभी यात्राओं में अकसर लता जी के गीत ही सुनते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^