इंदौर से नयी दिल्ली के बीच कोटा होकर चलेगी विशेष रेलगाड़ी
29-Mar-2024 11:04 PM 3955
कोटा, 29 मार्च (संवाददाता) अतिरिक्त यात्री भार के निस्तारण के लिए कोटा होकर इंदौर से नई दिल्ली के बीच विशेष रेलगाड़ी चलाई जाएगी। कोटा मंडल के अधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि गाडी संख्या 09309 इंदौर .नई दिल्ली सुपरफास्ट विशेष रेलगाड़ी 30 मार्च को इंदौर से शाम 5 बजे रवाना होकर रविवार को तड़के 4.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09310 नई दिल्ली..इंदौर रेलसेवा 31 मार्च को नई दिल्ली से शाम 7.15 बजे रवाना होकर सोमवार को 6.20 बजे इंदौर पहुंचेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^