इंडी गठबंधन देश के लुटेरों की जमात है: अनुप्रिया पटेल
25-May-2024 08:03 PM 5324
सोनभद्र 25 मई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में राबर्ट्सगंज सुरक्षित संसदीय सीट के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी रिंकी कोल के पक्ष में शनिवार को अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने हुंकार भरते हुए विपक्ष को जोरदार चुनौती दी। नगवां विकासखंड के कोहरवल गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अनुप्रिया पटेल ने अपना दल एस प्रत्याशी को विजय दिलाने की अपील की उन्होंने कहा कि राबर्टसगंज संसदीय सुरक्षित सीट की जनता पूरी तरह इंडी गठबंधन के प्रत्याशी को नकार चुकी है और मोदी के नेतृत्व में पुनः एक बार देश का नेतृत्व सौंपने जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^