इंडेन एलपीजी के 57 वर्ष पूरे
22-Oct-2022 09:54 PM 5241
नयी दिल्ली 22 अक्टूबर (संवाददाता) देश की सबसे बड़ी तेल वितरण कंपनी इंडियन ऑयल की अनुषंगी इंडेन एलपीजी ने शनिवार को अपने संचालन के 57 वर्ष पूरे कर लिए हैं इस दिन को हर वर्ष रसोई गैस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इंडेन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इंडियन ऑयल के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य ने कहा,“हम देश की प्रगति में एक अभिन्न भूमिका निभाते हैं। मैं एक इंडेन कंपोजिट ग्राहक हूं। दिल्ली में कई हिस्सों में पीएनजी है लेकिन पीएनजी वहां नहीं पहुंच सकता जहां इंडेन सिलेंडर पहुंच सकता है। इंडेन प्रतिदिन 27 लाख सिलेंडर की आपूर्ति करता है जो इंडियनऑयल के प्रसार और पहुंच को दर्शाता है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^