इंडियन 2 ने भारतीय बाजार में 70 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की
19-Jul-2024 11:38 AM 2888
मुंबई, 19 जुलाई (संवाददाता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 ने अपने पहले सप्ताह के दौरान भारतीय बाजार में 70 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। एस शंकर के निर्देशन में बनी इंडियन 2 , 12 जुलाई को प्रदर्शित हुयी है। 'इंडियन 2' कमल हासन की वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म 'इंडियन' की सीक्वल है। फिल्म का पहला पार्ट काफी हिट रहा था। 28 साल बाद इंडियन का सीक्वल रिलीज हुआ था।फिल्म इंडियन 2 में कमल हासन, सिद्धार्थ और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल्स में हैं। इंडियन 2 को तमिल, हिंदी और तेलुगू में रिलीज किया गया है। ‘इंडियन 2’ ने रिलीज के पहले दिन भारतीय बाजार में 25.6 करोड़ रूपये की कमाई की थी। ‘इंडियन 2’ की अपने पहले सप्ताह के दौरान सात दिनों में भारतीय बाजार में 70 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^