इंडियन ऑयल मुंबई व भारतीय रेलवे फाइनल में
03-Nov-2022 10:34 PM 3553
जालंधर 03 नवंबर (संवाददाता) अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तलविंदर सिंह की हैट्रिक और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गुरजिंदर सिंह के दो गोल की मदद से इंडियन ऑयल मुंबई ने पंजाब नेशनल बैंक दिल्ली को 5-0 के अंतर से हरा कर 39वीं इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी के फाइनल में प्रवेश किया । दूसरे सेमीफाइनल में, भारतीय रेलवे ने पंजाब और सिंध बैंक को 2-1 के अंतर से हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इंडियन ऑयल मुंबई और भारतीय रेलवे के बीच फाइनल मैच चार नवंबर को शाम 6-30 बजे खेला जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^