इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत में भूकंप के तीव्र झटके
01-Oct-2024 11:35 PM 4242
जकार्ता, 01 अक्टूबर (संवाददाता) इंडोनेशिया के दक्षिणपूर्व सुलावेसी प्रांत में मंगलवार को भूकम्प के तीव्र झटके महसूस किये गये। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम करीब 04:28 बजे आए भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 आंकी गयी। इसका केंद्र वाकाटोबी रीजेंसी से 186 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में समुद्र तल के नीचे 631 किमी की गहराई पर था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^