इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए
24-Jun-2024 07:32 PM 7318
जकार्ता, 24 जून (संवाददाता) इंडोनेशिया के मालुकु प्रांत में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.0 तीव्रता मापी गयी। भूकंप के बाद समुद्र में बड़ी लहरें उठी। यह जानकारी मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने दी। एजेंसी के अनुसार भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार 16:55 (0955 जीएमटी) पर महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र केपुलाउअन तनिंबर (तनिंबर द्वीप) रीजेंसी से 170 किमी उत्तर पश्चिम में और सतह से 153 किमी की गहराई में स्थित था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^