इंडोनेशिया में वाहनों के बीच टक्कर से 12 लोगों की मौत, दो घायल
08-Apr-2024 06:54 PM 7743
जकार्ता, 08 अप्रैल (संवाददाता) इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में सोमवार को तीन वाहनों की भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। करावांग रीजेंसी के पुलिस प्रमुख विरधांटो हेडीकसोनो ने बताया कि दुर्घटना राजमार्ग पर उस समय हुई , जब एक बस ने मिनीबस को टक्कर मार दी। इसी दौरान उस बस को पीछे से एक अन्य मिनीबस ने भी टक्कर मार दी थी । घटना में दोनों मिनीबस में आग लग गई। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^