इनेलो ने धरनारत किसानों को दिया समर्थन
14-Feb-2022 08:14 PM 6452
सिरसा,14 फरवरी (AGENCY) हरियाणा के सिरसा में विभिन्न मांगों को लेकर ‘पक्का मोचा‘ लगाकर धरने पर बैठे किसानों को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने आज अपना समर्थन घोषित किया। पार्टी के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला लघु सचिवालय पहुंचे औैर किसानों के आंदोलन को इनेलो के समर्थन की घोषणा की। श्री चौटाला ने कहा कि स्वयं को किसान हितैषी कहलाने वाली गठबंधन सरकार के समय में किसान अपनी प्राकृतिक तौर पर खराब हुई नरमे की फसल का पर्याप्त मुआवजा और अन्य कई मांगें पूरा करवाने के लिए बार-बार गुहार लगा रहे हैं, मगर सरकार पूरी तरह से उनकी मांगों के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। इस मौके पर उनके साथ इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^