इंग्लैंड का अगले महीने निर्धारित पाकिस्तान का दौरा रद्द
20-Sep-2021 11:20 PM 1652
लंदन, 20 सितंबर (AGENCY) इंग्लैंड पुरुष एवं महिला क्रिकेट टीम के अगले महीने निर्धारित पाकिस्तान दौरे को रद्द कर दिया गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है। इससे तीन दिन पहले न्यूजीलैंड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए न्यूजीलैंड पुरुष क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरा रद्द किया था। ईसीबी ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के शारीरिक और मानसिक हित को प्राथमिकता का हवाला देते हुए दौरे को रद्द करने की बात कही है जो दौरों पर कोरोना और बायो-बबल (जैव सुरक्षित वातावरण) से बहुत तनाव में हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^