इंग्लैंड ने टॉस जीत कर आस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने को कहा
08-Jun-2024 11:06 PM 8337
ब्रिजटाउन 08 जून (संवाददाता) टी20 विश्वकप में शनिवार को चौथे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर आस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। इंग्लैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि ऑस्ट्रेलिया में पैट कमिंस एलिस की जगह वापस आए हैं। आस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करते। उन्होंने कहा कि उनकी टीम इसे सिर्फ़ एक अन्य मैच के तौर पर देख रही है। टीमे इस प्रकार हैं: इंग्लैंड : जॉस बटलर, फ़िल सॉल्ट, जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली, हैरी ब्रूक, विल जैक्स, लियम लिविंगस्टन, क्रिस जोर्डन, जोफ़्रा आर्चर, मार्क वुड, आदिल रशीद ऑस्ट्रेलिया : ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श, मार्कस स्टॉयनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, ऐडम ज़ैम्पा, जॉश हेज़लवुड।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^