इंसान को भगवान बनाना तानाशाही की ओर ले जाता है : खड़गे
08-Jan-2023 09:50 PM 2830
बेंगलुरु 08 जनवरी (संवाददाता) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में किसी व्यक्ति को भगवान बनाना तानाशाही की ओर ले जाता है। विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक कांग्रेस द्वारा आयोजित एससी/एसटी समुदायों के सम्मेलन ‘एक्यता समावेश’ को संबोधित करते हुए श्री खड़गे ने कहा कि इस प्रवृत्ति को त्यागने की जरूरत है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने जाति और धर्म के नाम पर कर्नाटक को बर्बाद कर दिया ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^