25 अगस्त से यूपी से फिर शुरु होंगी अंतरराज्यीय बस सेवाएं
22-Aug-2021 01:15 PM 1417
लखनऊ । कोरोना संक्रमण के कारण ठप्प चल रही अंतरराज्यीय बस सेवाएं एक बार फिर से रफ्तार भरेंगी। इससे यूपी के छह राज्यों के बीच सफर आसान हो जाएगा। अभी तक लखनऊ समेत यूपी से दिल्ली और उत्तराखंड की बसें चल रही हैं। अब लखनऊ से बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और जम्मू तक के लिए बसों की सेवाएं शुरू होंगी। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के एमडी धीरज साहू ने बताया कि शासन से आदेश मिल गया है। सोमवार से प्रदेश भर में बसों के संचालन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। परिवहन निगम मुख्यालय के प्रधान प्रबंधक संचालन डीबी का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद अब यूपी से आठ राज्यों के बीच 950 बसों का संचालन शुरू होगा। इससे लखनऊ समेत प्रदेश भर में रोजाना 50 हजार तक यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि अंतरराज्यीय बसों का संचालन चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। इसके लिए 23 अगस्त की रात से ऑनलाइन सीटों की एडवांस बुकिंग शुरू होगी। बसों का संचालन 25 अगस्त से शुरू होगा। सबसे पहले बिहार और मध्यप्रदेश के बीच बस सेवाएं शुरू होंगी। Uttar Pradesh..///..interstate-bus-services-will-start-again-from-up-from-august-25-312735
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^