इस चुनावी मौसम में भाजपा का झूठ बढ़ गया है: ममता का आरोप
24-May-2024 11:42 PM 4796
सागर/रायदिघी/कैनिंग पश्चिम, 24 मई (संवाददाता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि हम वोट मांग रहे हैं क्योंकि हम अपने शब्दों पर कायम हैं। हमने 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा किया है। हम अपने वादे निभाते हैं, लेकिन भाजपा केवल झूठ का सहारा लेती है। चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए सुश्री बनर्जी ने कहा, “भाजपा का झूठ इस चुनावी मौसम में बढ़ गया है। वे अखबारों में झूठे विज्ञापन दे रहे हैं और वोट खरीदने के लिए अवैध रूप से पैसा खर्च कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^