इटावा : लंका दहन से पहले रामलीला पंडाल में लगी भीषण आग
03-Oct-2022 10:31 PM 8051
इटावा, 03 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की भरथना तहसील में चल रही रामलीला के पंडाल में सोमवार को ‘लंका दहन’ का प्रहसन होने से पहले ही बिजली का शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गयी। पुलिस के अनुसार आग लगने की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची दमकल की टीम ने 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^