इटावा स्थित घर में सुरक्षित हैं भाजपा विधायक
11-Jan-2022 11:43 PM 4375
इटावा, 11 जनवरी (AGENCY) उत्तर प्रदेश में औरैया जिले की बिधूना विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सिविल लाइंस क्षेत्र में शांति कालोनी स्थित अपने आवास पर हैं। शाक्य की पुत्री रिया ने मंगलवार शाम अपने चाचा देवेश शाक्य और दादी पर आरोप लगाया था कि पिता को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल कराने के लिये जबरन ले जाया गया है। बेटी द्वारा लगाए गए कथित अपहरण के आरोपों पर औरैया के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने वीडियो कॉल कर विधायक विनय शाक्य और उनके परिवार से हाल चाल लिया और विधायक की मां द्रौपदी से बातचीत की। 2018 में पड़े ब्रेन स्ट्रोक के वजह से विधायक विनय शाक्य ठीक से बोल पाने की स्थिति में नहीं है लेकिन इशारों ही इशारों में उन्होने खुद के ठीक रहने का संकेत दिया। द्रौपदी देवी ने कहा कि उनके विधायक बेटे का ना तो अपहरण किया गया है और ना ही उनको बंधक बना कर रखा गया है। विधायक के छोटे भाई देवेश शाक्य की पत्नी सपना ने भी सफाई दी कि विधायक अपने परिवार के साथ पूरी तरह से सुरक्षित है । उनको किसी तरह का कोई भी खतरा नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^