इटली में द्वितीय विश्व युद्ध में लड़ने वाले भारतीय सैनिकों के सम्मान में स्मारक
22-Jul-2023 09:54 PM 2689
नयी दिल्ली 22 जूलाई (संवाददाता) इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध में प्राणों की बाजी लगाकर लड़ने वाले भारतीय सैनिकों के योगदान का सम्मान करते हुए एक स्मारक का उद्घाटन किया है। इटली में भारत की राजदूत डा़ नीना मल्होत्रा और भारत के रक्षा अताची ने इस मौके पर आयोजित समारोह में देश का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी तथा इटली के गणमान्य व्यक्ति भी इस मौके पर मौजूद थे। तिबर घाटी में वीरता से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय यौद्धा नायक यशवंत घाड़गे, विक्टोरिया क्राॅस को इस मौके पर विशेष रूप से याद किया गया। द्वितीय विश्व युद्ध में इटली में 50 हजार से भी अधिक भारतीय सैनिकों ने हिस्सा लिया था और इटली में दिये गये 20 विक्टोरिया क्राॅस में से 6 भारतीय सैनिकों को प्रदान किये गये थे। इस युद्ध में 23 हजार 722 भारतीय सैनिक हताहत हुए जिनमें से 5782 ने सर्वोच्च बलिदान दिया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^