इथेनॉल आधारित फ्लेक्स इंजन बिहार के विकास को देगा गति : गडकरी
11-Feb-2022 06:48 PM 2447
पटना 11 फरवरी (AGENCY) केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि केंद्र के शत-प्रतिशत इथेनॉल का उपयोग करके इथेनॉल आधारित फ्लेक्स इंजन लॉन्च करने की अनुमति देने के निर्णय से बिहार के विकास को गति मिलेगी। श्री गडकरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में मुंगेर में गंगा नदी पर बने रेल-सह-सड़क ओवर ब्रिज के संयुक्त उद्घाटन के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र ने इथेनॉल आधारित फ्लेक्स इंजन लॉन्च करने की अनुमति देने का फैसला किया है। बिहार में इथेनॉल उत्पादन की अपार क्षमता है, जिससे राज्य के विकास को काफी बढ़ावा मिलेगा। इस प्रकार के इंजन शत-प्रतिशत इथेनॉल पर आधारित हैं और बिहार को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इथेनॉल का उत्पादन न केवल गन्ने से बल्कि मक्का और चावल से भी किया जा सकता है। बिहार एक ऐसा राज्य है जहां गन्ना, चावल और मक्का का उत्पादन बहुत अधिक होता है। उन्होंने कहा कि प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां हुंडई और सुजुकी फ्लेक्स इंजन आधारित वाहन लॉन्च करेंगी। इसी तरह बजाज और टीवीएस मोटर फ्लेक्स इंजन आधारित दुपहिया वाहन लॉन्च करने की तैयारी में है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^