जाह्नवी कपूर ने ‘परम सुंदरी’ टीज़र में बिखेरा जलवा
29-May-2025 03:29 PM 8179
मुंबई, 29 मई (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘परम सुंदरी’ टीज़र में जलवा बिखेर दिया है।जाह्नवी कपूर एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं, इस बार एक ऐसे अवतार में जिसे हमने पहले कभी नहीं देखा। उनकी आने वाली रोमांटिक कॉमेडी परम सुंदरी का टीज़र रिलीज़ हो गया है।यह फिल्म उनके करियर की पहली ऐसी फिल्म है जिसमें वह एक आधी मलयाली और आधी तमिल लड़की की भूमिका निभा रही हैं। परम सुंदरी की दुनिया में जाह्नवी पूरे आत्मविश्वास और आकर्षण के साथ कदम रखती हैं। केरल की हरियाली और तमिलनाडु की पारंपरिक सुंदरता को दर्शाते हुए उनके चटख रंगों वाले पारंपरिक परिधान उनकी सांस्कृतिक जड़ों की झलक दिखाते हैं,जो एक साथ जीवंत भी हैं और शालीन भी।सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जाह्नवी कपूर की केमिस्ट्री की झलकें हों या उनकी भावपूर्ण और सहज अभिनय शैली।जाह्नवी यह साफ़ कर देती हैं कि वह अब अपने अभिनय के पूरे नियंत्रण में हैं। उनका स्वाभाविक आकर्षण, खूबसूरत विज़ुअल्स और रोमांस से भरी यह झलक, इस टीज़र को यादगार बना देती है। जैसे-जैसे परम सुंदरी अपनी रिलीज़ की ओर बढ़ रही है, जाह्नवी कपूर एक कलाकार के रूप में खुद को नए-नए रंगों में ढाल रही हैं। हर किरदार को वह ईमानदारी और जुनून के साथ निभा रही हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^