जाखड़ कानून-व्यवस्था के मसले पर लोगों को कर रहे गुमराह
12-Jul-2024 10:18 PM 2306
चंडीगढ़, 12 जुलाई (संवाददाता) आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता नील गर्ग ने पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा है कि वह कानून-व्यवस्था के मसले पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। श्री गर्ग ने शुक्रवार को कहा कि श्री जाखड़ पंजाब से जुड़े हर मसले पर सिर्फ घड़ियाली आंसू बहाते हैं। 2017 विधानसभा चुनाव के समय कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस नेताओं के साथ गुटका साहिब की शपथ ली थी कि हम पंजाब से चार सप्ताह में नशा खत्म कर देंगे और कैप्टन सरकार के दौरान वह पार्टी के अध्यक्ष थे, लेकिन नशा के खिलाफ एक बार भी नहीं बोले।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^